Live ENGvsPAK Semi Final : पाकिस्तान ने फाइनल की ओर बढ़ाए कदम, अजहर अली जमे, लक्ष्य है 212 रन

Live ENGvsPAK Semi Final : पाकिस्तान ने फाइनल की ओर बढ़ाए कदम, अजहर अली जमे, लक्ष्य है 212 रन
ENGvsPAK Live : पाकिस्तान की ओर से फखर जमां ने शानदार फिफ्टी बनाई (फोटो : AFP)
कार्डिफ: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी, 2017 का पहला सेमीफाइनल आज एजबेस्टन के सोफिया गार्ड्न्स, कार्डिफ में खेला जा रहा है, जिसमें इंग्लैंड का मुकाबला पाकिस्तान से हो रहा है. वैसे 42 सालों से आईसीसी का वनडे टूर्नामेंट जीतने का ख्वाब देख रही इंग्लैंड टीम का पलड़ा पाकिस्तान पर भारी रहने की उम्मीद है, लेकिन पाक टीम कभी भी चौंका सकती है. पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने टॉस जीतकर इंग्लैंड को पहले बैटिंग के लिए आमंत्रित किया है. मैच शुरू होने से पहले ही पाक टीम को तगड़ा झटका लग गया, क्योंकि उसके मुख्य तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर पीठ में खिंचाव के चलते बाहर हो गए हैं. इंग्लैंड टीम पहले बैटिंग करते हुए 49.5 ओवर में 211 रन पर सिमट गई है. जवाब में पाकिस्तान ने 32 ओवर में 1 विकेट पर 170 रन बना लिए हैं. अजहर अली (73 रन, 97 गेंद, 5 चौके, 1 छक्का) और बाबर आजम (30 रन, 35 गेंद) क्रीज पर हैं. फखर जमां ने 57 रन (58 गेंद, 7 चौके, 1 छक्का) ठोके. उन्होंने 49 गेंदों में फिफ्टी बनाई, जबकि अजहर ने 68 गेंदों में 11वीं फिफ्टी लगाई.

21वें ओवर में सात रन बने. 22वें ओवर की पहली गेंद पर इंग्लैंड को पहली सफलता मिली, जब आदिल राशिद ने फखर जमां को 57 रन पर कीपर जॉस बटलर से स्टंप आउट करा दिया. 23वें ओवर में छह रन आए. 24वें और 25वें ओवर में 14 रन बने. 26वें और 27वें ओवर में कुल 10 रन आए. 28वें और 29वें ओवर में कुल 11 रन बने. 30वें और 31वें ओवर में कुल छह रन ही बने.

पहले 20 ओवर : फखर ने बनाए तेज रन, अजहर ने दिया साथ
पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर अजहर अली और फखर जमां की जोड़ी ने ओपनिंग की. इंग्लैंड की ओर से गेंदबाजी की अगुवाई तेज गेंदबाज मार्क वुड ने की. पहले ओवर में जमां ने एक छक्के सहित अली के साथ 10 रन जोड़े. दूसरे ओवर में जैक बॉल ने छह रन दिए. तीसरे ओवर में दो रन बने. चौथे ओवर में जैक बॉल की गेंद पर जमां ने चौका जड़ दिया. पांचवें, छठे और ओवर में कुल सात रन बने. सातवें और आठवें ओवर में छह रन आए. नौवें और दसवें ओवर में जमान ने एक-एक चौका लगाते हुए अजहर के साथ कुल 14 रन बना लिए. 11वें ओवर में अली ने चौका लगाया और सात रन जोड़े. 12वें ओवर में 10 रन बने. 13वें ओवर में अजहर अली ने स्टोक्स को एक छक्का और चौका जड़ा. ओवर में 12 रन बने. 14वें और 15वें ओवर में कुल 10 रन बने. 16वें और 17वें ओवर में 11 रन बने. फखर ने 49 गेंदों में फिफ्टी पूरी की. 18वें ओवर में छह रन बने. 19वें और 20वें ओवर में छह रन बने. 20 ओवर में पाकिस्तान- 111/0.


पाक गेंदबाजों ने इंग्लैंड को किया धराशायी...
पाकिस्तानी गेंदबाजों ने श्रीलंका के खिलाफ खेले गए 'नॉकआउट' से भी अच्छी गेंदबाजी की, जबकि उसके मुख्य तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर मैच से ठीक पहले पीठ में खिंचाव के चलते बाहर हो गए थे. जुनैद खान और हसन अली की अगुवाई में पाक गेंदबाजों ने टूर्नामेंट में अब तक फॉर्म में चल रहे इंग्लिश बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका ही नहीं दिया. हसन अली ने 10 ओवरों में 35 रन देकर तीन विकेट झटके, जबकि जुनैद खान ने 8.5 ओवर में 42 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए. रुम्मन रईस ने नौ ओवर में 44 रन देकर दो विकेट लिए. शादाब खान ने एक विकेट लिया. दो बल्लेबाज रनआउट हुए. इंग्लिश टीम से जो रूट ने सबसे अधिक 46 रन (56 गेंद, 2 चौके) और जॉनी बेयरस्टॉ ने 43 रन (57 गेंद, 4 चौके)  बनाए. बेयरस्टॉ को 27 और 43 रन के निजी स्कोर पर दो जीवनदान भी मिले, लेकिन फायदा नहीं उठा पाए. बेयरस्टॉ ने एलेक्स हेल्स (13 रन) के साथ पहले विकेट के लिए 34 रन जोड़े, फिर दूसरे विकेट के लिए जो रूट के साथ 46 रनों की साझेदारी की. रूट और मॉर्गन के बीच तीसरे विकेट के लिए 48 रन जुड़े. इसके बाद कोई भी बड़ी साझेदारी नहीं हो पाई. इयोन मॉर्गन ने 53 गेंदों में चार चौके लगाते हुए 33 रन बनाए. बेन स्टोक्स ने 64 गेंदों में 34 रन बनाए. पाक फील्डिंग भी काफी अच्छी रही. मोईन अली (11) का फखर जमां ने ग्रेच कैच पकड़ा.

इंग्लैंड की बैटिंग का ओवर दर अपेडट...

पहले 10 ओवर : एलेक्स हेल्स आउट, 5.2 के रनरेट से बने रन

इंग्लैंड के लिए पारी की शुरुआत एलेक्स हेल्स और जॉनी बेयरस्टॉ ने की. वास्तव में नियमित ओपनर जेसन रॉय टीम में नहीं हैं. पाकिस्तान की ओर से गेंदबाजी की शुरुआत बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जुनैद खान ने की. दूसरी ही गेंद पर पाक ने रीव्यू ले लिया, लेकिन अंपायर का फैसला बरकरार रहा और बेयरस्टॉ बच गए.अंतिम गेंद पर हेल्स ने चौका लगा दिया. ओवर में पांच रन बने. दूसरे ओवर में रुम्मन रईस ने दो रन दिए. तीसरे ओवर में जुनैद को बेयरस्टॉ ने लगातार दो चौके लगा दिए. ओवर में 13 रन बने. चौथे ओवर में रईस की गेंद पर हेल्स उस समय बच गए, जब अंपायर ने उनको आउट दे दिया, लेकिन रीव्यू में गेंद लेग स्टंप के बाहर पिच होती दिखी और फैसला बदल गया. पांचवें ओवर में पांच रन बने. छठे ओवर में रईस ने हेल्स को 13 रन पर बाबर आजम के हाथों कैच करा दिया. सातवें, आठवें और नौवें ओवर में कुल 11 रन बने. दसवें ओवर में रईस की गेंद पर शॉर्ट मिडविकेट पर खड़े अजहर अली ने बेयरस्टॉ का मुश्किल कैच छोड़ दिया. 10 ओवर में इंग्लैंड- 52/1.


11 से 30 ओवर : 2 विकेट गिरे, रूट-बेयरस्टॉ आउट
11वें ओवर में कसी हुई गेंदबाजी कर रहे इमाद वसीम की गेंदों पर छह रन बने. 12वें ओवर में शादाब खान ने पहला ओवर डाला, जिसमें सात रन बने. 13वें, 14वें और 15वें ओवर में कुल 12 रन आए. 16वें ओवर में शादाब की गेंद पर स्लिप में खड़े बाबर आजम ने कैच टपका दिया. 17वें ओवर में हसन अली ने दो जीवनदान के साथ खेल रहे बेयरस्टॉ (43 रन) को मो. हफीज के हाथों कैच करा दिया. 18वें और 19वें ओवर में आठ रन बने. 20वें और 21वें ओवर में सात रन आए. 22वें, 23वें और 24वें ओवर में 15 रन बने. 25वें और 26वें ओवर में कुल 12 रन आए. 27वें ओवर में चार रन बने. 28वें ओवर में शादाब ने जो रूट (46 रन, 56 गेंद, 2 चौके) को पैवेलियन की राह दिखाई. 29वें और 30वें ओवर में सात रन आए. 30 ओवर में इंग्लैंड- 136/3.

31 से 49.5 ओवर : 7 विकेट गिरे, मॉर्गन-बटलर-मोईन जैसे दिग्गज आउट
31वें और 32वें ओवर में छह रन आए. 32वें ओवर में हसन अली ने कप्तान इयोन मॉर्गन को 33 रन पर कीपर सरफराज से कैच करा दिया. 33वें और 34वें ओवर में छह रन बने. 35वें ओवर में जुनैद खान ने जॉस बटलर (4) को आउट करके इंग्लैंड को पांचवां झटका दिया. 36वें से 38वें ओवर के बीच 12 रन बने. 162 के स्कोर पर 39वें ओवर में इंग्लैंड का छठा विकेट गिरा, जब जुनैद खान की गेंद पर फखर जमां ने मोईन अली (11) कमाल का कैच लपक लिया. 40वें और 41वें ओवर में चार रन बने. 42वें और 43वें ओवर में सात रन बने. 44वें ओवर में आदिल राशिद (7) रनआउट हो गए. ओवर में दो रन बने. 45वें और 46वें ओवर में कुल आठ रन आए. 47वें ओवर में रईस ने छह रन खर्च किए. 48वें ओवर में पांच रन बने. 49वें ओवर में छह रन बने और एक विकेट (लियाम प्लंकेट) गिरा. 50वें ओवर में पांचवीं गेंद पर इंग्लिश पारी सिमट गई. मार्क वुड (3) रनआउट हुए. 49.5 ओवर में इंग्लैंड- 211/10.


42 साल से इंग्लैंड कर रहा इंतजार...
इंग्लैंड की नजरें 50 ओवरों में अपने पहले आईसीसी खिताब की ओर अगला कदम बढ़ाने पर हैं. तीन बार विश्व कप फाइनल खेल चुका इंग्लैंड पिछले 42 साल में 50 ओवरों के क्रिकेट का कोई खिताब नहीं जीत सका है.
वैसे इंग्लैंड का रिकॉर्ड पाक के खिलाफ बेहतर है. पिछले साल ही इंग्लैंड ने अपने घरेलू मैदानों पर पाकिस्तान को द्विपक्षीय सीरीज में 4-1 से पराजित किया था. यदि पाकिस्तान मेजबान इंग्लैंड को मात देने में कामयाब हो जाता है तो वह 1999 विश्व कप के बाद आईसीसी के 50 ओवरों के किसी भी टूर्नामेंट के फाइनल में पहली बार प्रवेश करेगा. आखिरी बार पाकिस्तान ने 2011 विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई थी. इसके बाद वह कभी आईसीसी के 50 ओवरों के टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंच सका था. अब छह साल बाद पाक टीम सेमीफाइनल में है.

टीमें इस प्रकार हैं:
इंग्लैंड : इयोन मॉर्गन (कप्तान), मोईन अली, जॉनी बेयरस्टॉ, जैक बॉल, एलेक्स हेल्स, जॉस बटलर, लियाम प्लंकेट, आदिल राशिद, जो रूट, बेन स्टोक्स और मार्क वुड.

पाकिस्तान : सरफराज अहमद (कप्तान), अजहर अली, बाबर आजम, फखर जमां, हसन अली, इमाद वसीम, जुनैद खान, मोहम्मद हफीज, शादाब खान,रुम्मन रईस और शोएब मलिक.

No comments

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();
Powered by Blogger.