Live INDIA vs BANGLADESH Semi Final : बांग्लादेश को भुवनेश्वर ने दिया पहला झटका, सरकार आउट
बांग्लादेश के लिए ओपनिंग तमीम इकबाल और सौम्य सरकार ने की, जबकि गेंदबाजी में टीम इंडिया के स्विंग उस्ताद भुवनेश्वर कुमार ने पहला ओवर डाला. भुवी ने ओवर की अंतिम गेंद पर सरकार को बोल्ड करके बांगलादेश को बड़ा झटका दिया. उस समय स्कोर महज एक रन था. दूसरे ओवर में बुमराह को दो चौके पड़े और कुल 10 रन बने. तीसरे ओवर में भुवी की भी पिटाई हो गई. रहमान ने उनको दो चौके जड़े और 10 रन बटोरे. चौथे ओवर में बुमराह ने वापसी की और चार रन खर्च किए.
उलटफेर में माहिर है बांग्लादेश टीम
भले ही बांग्लादेश की टीम को कमजोर आंका जा रहा हो, लेकिन यह टीम उलटफेर करने में माहिर है. 2007 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के हाथों भारत को हार मिल चुकी है. बांग्लादेश तो यह भी मानता है कि 2015 विश्वकप में भी वह भारत को मात दे देता, लेकिन रोहित शर्मा के विकेट पर अंपायर का विवादास्पद फैसला उसकी जीत के आड़े आ गया. इसके बाद इन दोनों टीमों के बीच आखिरी बार जून 2015 में खेली गई वनडे सीरीज को बांग्लादेश ने 2-1 से अपने नाम किया था. यहां तक 2016 के T20 वर्ल्डकप में भी भारत लगभग मैच गंवा चुका था और बड़े मुश्किल से जीत मिली थी.
वैसे भारत का पलड़ा भारी है लेकिन क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है इसलिए बांग्लादेश को कमजोर मानना गलत होगा. भारतीय टीम इस पड़ोसी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ किसी तरह की भी ढिलाई नहीं करना चाहेगी. उधर, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने के बाद भारतीय टीम भी आत्मविश्वास से भरी है. अपनी यही फार्म बरकरार रखकर बांग्लादेश को कड़ा सबक सिखाने की कोशिश करेगी.भले ही बांग्लादेश की टीम को कमजोर आंका जा रहा हो, लेकिन यह टीम उलटफेर करने में माहिर है. 2007 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के हाथों भारत को हार मिल चुकी है. बांग्लादेश तो यह भी मानता है कि 2015 विश्वकप में भी वह भारत को मात दे देता, लेकिन रोहित शर्मा के विकेट पर अंपायर का विवादास्पद फैसला उसकी जीत के आड़े आ गया. इसके बाद इन दोनों टीमों के बीच आखिरी बार जून 2015 में खेली गई वनडे सीरीज को बांग्लादेश ने 2-1 से अपने नाम किया था. यहां तक 2016 के T20 वर्ल्डकप में भी भारत लगभग मैच गंवा चुका था और बड़े मुश्किल से जीत मिली थी.
रिकॉर्ड में हावी टीम इंडिया
दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 32 वनडे मुकाबले खेले गए हैं जिसमे भारत ने 26 मैच जीते हैं, 5 मैच हारे हैं और एक मैच का नतीजा नहीं निकला.
दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 32 वनडे मुकाबले खेले गए हैं जिसमे भारत ने 26 मैच जीते हैं, 5 मैच हारे हैं और एक मैच का नतीजा नहीं निकला.
मुस्तफिजुर हैं बड़ा खतरा
बांग्लादेशी खेमे में ऐसे गेंदबाज हैं, जो भारत को दबाव में ला सकते हैं. मुस्तफिजुर रहमान के आंकड़े देखें, तो भारतीय टीम उनकी सबसे चहेती प्रतिद्वंद्वी है उन्होंने भारत के खिलाफ खेले पिछले 3 मुकाबलों में 13 विकेट झटके हैं. वहीं रूबेल हुसैन पिछले 4 मैचों में विराट कोहली को 2 बार अपना शिकार बना चुके हैं.
भारत के बल्लेबाज फार्म में हैं, गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और क्षेत्ररक्षण भी बेहतरीन है. कुल मिलाकर विराट कोहली की टीम अभी खेल के तीनों विभाग में अव्वल नजर आ रही है. ऐसे में मशरेफी मुर्तजा की टीम को जीत दर्ज करने के लिये एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर कुछ विशिष्ट प्रदर्शन करना होगा.बांग्लादेशी खेमे में ऐसे गेंदबाज हैं, जो भारत को दबाव में ला सकते हैं. मुस्तफिजुर रहमान के आंकड़े देखें, तो भारतीय टीम उनकी सबसे चहेती प्रतिद्वंद्वी है उन्होंने भारत के खिलाफ खेले पिछले 3 मुकाबलों में 13 विकेट झटके हैं. वहीं रूबेल हुसैन पिछले 4 मैचों में विराट कोहली को 2 बार अपना शिकार बना चुके हैं.
भारत खिताब का दावेदार है लेकिन बांग्लादेश अगर जीत दर्ज कर लेता है तो उसके लिये यह अपने क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी जीत में से एक होगी. बांग्लादेश इससे पहले ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड जैसी टीमों को हरा चुका है जो महज इत्तेफाक मानी गई लेकिन उसकी टीम किसी भी समय इस तरह का प्रदर्शन करने का माद्दा रखती है.
मशरफे, तस्किन, रूबेल और मुस्तफिजुर के रूप में बांग्लादेश के पास अच्छा आक्रमण है लेकिन तब भी भारत के पास भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमरा और हादर्कि पंड्या के रूप में बेहतर गेंदबाज हैं.
India vs Bangladesh : टीम इस प्रकार हैं-
भारत : विराट कोहली (कप्तान) शिखर धवन, रोहित शर्मा, युवराज सिंह, महेंद्र सिंह धोनी, केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और रविचंद्रन अश्विन.
बांग्लादेश : मशरफे मुर्तजा (कप्तान), तमीम इकबाल, सौम्य सरकार, महमुदुल्ला रियाद, शाकिब अल हसन, मुशफिकुर रहीम, रूबेल हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, तस्किन अहमद, शब्बीर रहमान और मोसादेक हुसैन.

Leave a Comment